कैराना। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला दुष्कर्म किया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। पीड़िता के पति ने बताया कि एक युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने सो रही उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पत्नी ने उनको आपबीती बताई, जिसके बाद शुक्रवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।