फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई प्रकरण में प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। छात्र की पिटाई करने के मामले में पीडित छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला गुडवान निवासी नासिर का बेटा आस मोहम्मद कस्बा के रेलवे रोड स्थित ईडन पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि नोटबुक का कार्य पूरा न होने पर प्रबंधक बालकिशन सिन्हा ने छात्र को पीटा और बेंच पर फेंक दिया था। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर विरोध किया था। स्कूल मे हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में आरोपी प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, शुक्रवार दोपहर पीडित छात्र के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम को स्कूल भेजा, लेकिन प्रबंधक वहां पर नहीं मिला। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
महत्वपूर्ण
- बृहस्पतिवार को स्कूल में छात्र की पिटाई करने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें