बदमाशों के पीछा करने पर दंपित ने कार छोड़ बचाई जान
शामली।
मेरठ-करनाल हाइवे पर बदमाशों ने कार सवार दंपति को ओवरटेक कर रुकवाने का प्रयास किया। बदमाशों को चकमा देकर दंपति कार रोककर कही छुप गए और पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
बुलंदशहर निवासी एक दपंति अपनी कार में करनाल जा रहा था। बताया जाता है कि उसके पीछे कार सवार संदिग्ध युवक लगे हुए थे। कई बार उन्होंने दंपति को रोकने के लिए ओवरटेक करने का प्रयास किया। किसी तरह दंपति चकमा देकर खेड़ीकरमू के पास पहुंच गया और एक गली में गाड़ी खड़ी कर वहां से चला गया। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कोतवाली में ले आई। बाद में दपंति कोतवाली में पहुंच गया और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए कार लेकर चले गए। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के अनुसार मामला संज्ञान में आया था, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया ओर चले गए।
चरस के साथ पकड़ा गया भूरा का फरमान
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना नाला पटरी पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम फरमान निवासी गांव भूरा बताया। पुलिस ने उसके पास से ढाई सौ ग्राम चरस मिल गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की ओर उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी।