कैराना। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर थी। तभी आर्यपुरी देहात निवासी अरशद, सदारत, लियाकत, रियासत, शराफत एवं कसीमा गाड़ी से वहां पहुंचे और उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गए। आरोपी पक्ष के लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। किशोरी को काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध शराब की शिकायत पर ग्रामीण को पीटा
कैराना। ग्राम अलीपुर निवासी नितिन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके गांव में अवैध शराब की बिक्री होती है। इसकी सूचना उसने बृहस्पतिवार को डायल-100 पर पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस में सूचना देने से नाराज दो शराब माफियाओं ने शुक्रवार को उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।