झिंझाना।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने एसपी दिनेश कुमार को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को घर में उसकी शादीशुदा बहन अकेली थी। बहनोई व परिवार के अन्य सदस्य बाहर गये हुए थे। पीछे से घर में घुसे तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला की शिकायत पर एसपी दिनेश कुमार ने झिंझाना थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी एमएसगिल ने बताया की मामले की जांच की जा रह है। जो सही होगा कार्रवाई की होगी।