फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकअप की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव भोगीमाजरा के पास वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से फरार हुए चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी सलीम खान (33) अपनी पत्नी नुसाबा और 12 वर्षीय बेटे मुजैब के साथ चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा में पूर्व प्रधान किफायत खां के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जब वह चौसाना-ऊन मार्ग पर गांव भोगी माजरा के पास पहुंचे, तो एक वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला और उसके बेेटे को अस्पताल भिजवाया और आरोपी चालक को पकड़ने के लिए चेकिंग कराई। इसके चलते आरोपी को बझेड़ी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने सलीम का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को भी नहीं आया तरस
भोगी माजरा के समीप जब हादसा हुआ, तो टक्कर मारने वाली गाड़ी में करीब दस लोग सवार थे। स्कूटर चला रहे सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हुए, लेकिन वाहन सवार लोगों ने इतना तक नहीं सोचा कि घायलों को अस्पताल ही भिजवा दें। यदि गाड़ी सवार लोग चाहते तो चालक से कहकर घायलों को अस्पताल भिजवा सकते थे।
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
पुलिस के अनुसार सलीम ने स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। यदि सलीम के सिर पर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने कहा कि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें