फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलपार रजवाहे पर अवैध कब्जा करने वालों 50 लोगों नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर खंड के अफसरों ने गोहरनी रजवाहे पर शहर की आबादी के बीच दो किमी लंबाई तक अवैध कब्जा करने वाले 50 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता डीके त्यागी ने बताया कि गोहरनी रजवाहा शहर से होकर पूर्वी यमुना नहर करमूखेड़ी में जाकर गिरता है। शहर के मुजफ्फरनगर व सहारनपुर रोड से लेकर करमूखेड़ी पूर्वी यमुना नहर पुल तक दो किमी शहर के दो किमी लंबाई वाले मोहल्ला रेलपार आबादी वाले क्षेत्र में 50 लोगों ने रजवाहे की पटरी पर सालों से दो फुट से लेकर तीन फुट तक अवैध कब्जा करके निर्माण कर लिया। अवैध कब्जा हटाने के लंबे समय से नोटिस दे रहे हैं, नोटिस दिए जाने के बाद रेलपार रजवाहे से अवैध कब्जा नहीं हटा रहे थे। शहर में जाम से मुक्ति के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा रेलपार रजवाहे की पटरी को चौड़ा करने के लिए पिछले दो माह से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से अवैध कब्जा धारी 50 लोगों को नोटिस जारी करके अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। अवैध कब्जा न हटाने पर निर्माण को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें