फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला दिया। पीड़िता के पिता ने तीन जेठ और सास को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी अख्तर ने बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रहनूमा की शादी कुर्बान पुत्र असलूब निवासी अकबरपुर थाना बहसूमा मेरठ के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके जेठ फरमान, बिल्लू, अकबर व सास अख्तरी पैसों की मांग करने लगे थे और उसके साथ मारपीट करते थे। अब वे गाड़ी मांग रहे हैं। शादी में दिए सोने-चांदी के जेवर अपने पास रखकर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर वे अपनी पुत्री को गांव ले आए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें