बघरा(मुजफ्फरनगर)। मकान के बाहर खड़े युवक को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। युवक को मेरठ रेफर किया गया है।
बघरा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र हिफाजुरहमान के घर पर उसकी साली जयपुर से आई हुई थी। आरोप है कि जीजा ने घर में अपनी साली के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। साली ने दो दिन पूर्व थाना तितावी में अपने जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार रात नौ बजे के करीब अब्दुल रहमान मकान के गेट के बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में उसके पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे । जहां पर चिकित्सकों घायल को मेरठ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में पुलिस को अभी तक घायल के परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।