कैराना। बृहस्पतिवार रात को कोतवाली पुलिस रामड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामड़ा रोड पर बारात घर के निकट पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया तो फरार होने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने आरोपी रविंद्र निवासी मोहल्ला अफगानान का चालान कर दिया।
किशोरी बरामद
कैराना। एक दिसंबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से लापता हो गई थी। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही युवक के विरुद्ध बहला फुसला कर उसे ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने किशोरी को कैराना बाइपास तिराहे से बरामद कर लिया। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।