फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लुटेरे गैंगेस्टर में निरुद्ध
विज्ञापन

कांधला गांव खंद्रावली के निकट व्यापारी से नकदी लूटने ओर विरोध करने पर पुत्र को गोली मारकर घायल करने के प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी व्यापारी प्रदीप ने गांव में ही किराना की दुकान कर रखी है। छह मई को व्यापारी अपने पुत्र रोहित के साथ कार द्वारा शामली जा रहा था। जैसे ही पित- पुत्र खंद्रावली पुलिस चौकी से आगे निकले, तो तीन हथियार बंद बदमाशों ने पेड़ डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। व्यापारी पिता-पुत्र से बदमाशों ने 55 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पुत्र रोहित को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गांव खंद्रावली निवासी बिल्लू, राशिद व कैराना कोतवाली के गांव मन्ना माजरा निवासी तौसीफ को गिरफ्तार कर लूट के तीस हजार रुपये बरामद कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जेल में बंद तीनों बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ने आरोपियों को गैंगेस्टर में निरुद्ध करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें