फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर खाने के साथ बेचा जा रहा डोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे पर खाने के साथ बेचा जा रहा डोडा
विज्ञापन

झिंझाना। मेरठ करनाल हाइवे पर ढाबों से नशीला पदार्थ बेचा जा रहा था। झिंझाना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ढाबे पर छापा मारा और 25 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया।
सोमवार रात झिंझाना थाना पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे स्थित एचपी नालागढ ढाबा पर छापा मारा। ढाबे के एक कमरे में रखा 25 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर लिया। मौके से सतीश उर्फ काला पुत्र पाल्लाराम, निवासी क्योडेक जिला कैथल हरियाणा, दयाराम पुत्र नंदूदास निवासी मंसूरचक थाना भवानीपुर बेगुसराय बिहार और सुधीर पासवान पुत्र वकील पासवान निवासी समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। ढाबा संचालक रविंद्र पुत्र पाल्ला निवासी अंबाला हरियाणा फरार हो गया, उसको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उधर, गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तो ढाबे पर खाना बनाने का काम करते हैं। डोडा कहां से आया उन्हें जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेन स्नेचरों का पता तस्दीक करने आई हरियाणा पुलिस
झिंझाना। हरियाणा के पानीपत से सीआईए टीम ने झिंझाना थाने पहुंचकर चेन स्नेचिंग के आरोपियों के नाम पता तस्दीक किया। मंगलवार को झिंझाना थाने पहुंचे सीआईए स्टाफ के दरोगा राजबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर कला निवासी कई युवक चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। न्यायालय से जमानत मंजूर होने के बाद वह जेल से रिहा हो गए, लेकिन उसके बाद न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं। इसी के चलते आरोपियों के नाम और पता तस्दीक करने आए हैं। पुलिस से आरोपियों के बारे में पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें