एसपी से जांच कराने की मांग
शामली। क्षेत्र के गांव कुड़ाना कला निवासी ओमप्रकाश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पुत्र के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से एक युवक कॉल कर रहा है। आरोप है उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा 25 लाख रुपये मांग रहा है। युवक की धमकियों से तंग आकर पीड़ित बहुत परेशान है। एसपी ने मामले में जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले को आपसी रंजिश का मामला मान रही है।
वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
कैराना। कोतवाली गेट के सामने एसआई खुर्शीद अली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया वाहनों पर हेलमेट नहीं पहनने तथा कागजों में अनियमितता मिलने पर पुलिस ने दर्जनों बाइकों के चालान काट दिए।
अगवा किशोरी बरामद,
बाबरी। गांव कुरमाली से एक किशोरी को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।