फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में छात्रा से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कोचिंग सेंटर से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि उसके छह साथी फरार हो गए। धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी कक्षा नौ की छात्रा शनिवार की शाम करीब पांच बजे मोहल्ला पीपलोतला में ट्यूशन पढ़ने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी। आरोप है कि मोहल्ला शेखबद्या कुम्हारो वाली गली में दूसरे समुदाय के सात युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर एकत्र लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके छह साथी फरार हो गए। पहले तो आरोपी की जमकर धुनाई की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। इससे परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में परिजन और मोहल्लेवासी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। शेष आरोपियों की गिरफ्तार की मांग भी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

तस्कारी की शराब के साथ एक पकड़ा
कैराना। शुक्रवार को पुलिस ने रामडा रोड के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। उसके पास से बारह बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिट्टू निवासी रामडा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें