फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना बरामद करने के लिए दो दिन तक डेरा डाले रही राजस्थान पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राजस्थान की अजमेर पुलिस, अटैची से चोरी हुआ सोना बरामद करके के लिए दो दिन तक बिजनौर में डेरा डाले रही। चोरी का सोना खरीदने वाले सराफा से थोड़ा सोना बरामद कर लौट गई। वहीं आरोपी सराफ के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

दो माह पहले बिजनौर के अटैची चोरों ने राजस्थान के अजमेर इलाके से एक अटैची से तीन सो ग्राम सोना उड़ा़ लिया था। पुलिस अटैची चोरों की तलाश में थी। अजमेर की पुलिस ने बिजनौर के गांव मंडावली व गांव जंदरपुर निवासी दो अटैची चोरों को दबोच लिया। अटैची चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी का सोना उन्होंनेे बिजनौर के एक सराफ को बेच दिया। इस काम में सराफ व सोना गलाने वाला भी शामिल रहा। चोरी का सोना खरीदने वाले सराफ फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे सराफ व सोना गलाने वाले का दबोच लिया। सराफ को पुलिस तहसील पुलिस चौकी में ले गई। सराफ से पुलिस ने 50 ग्राम सोना बरामद कर लिया। सराफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत में लिए सराफ व सोना गलाने वाले से पूछताछ करके चली गई। दो दिन तक पुलिस, बिजनौर में डेरा डाले रही। पकड़े गए अटैची चोरों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए पर पुलिस ने साथियों की तलाश नहीं की। शहर कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने राजस्थान पुलिस के बिजनौर आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें