संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए जुड़वा भाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। संदिग्ध हालात में दो जुड़वा भाई लापता हो गए। बालकों के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम दुल्लाखेड़ी निवासी तैय्यब कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके दो जुड़वा बेटे नगर के स्थानीय मदरसा जामितुस्सादा में दीनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अध्यापकों से छुट्टी लेकर दोनों भाई आफताब व महताब अपने घर ग्राम दुल्लाखेड़ी गए थे। मंगलवार को जब वह अपने दोनों बेटों को लेकर मदरसे में छोड़ने के लिए कैराना में स्थित मोहल्ला रेतावाला पहुंचा, तो अचानक दोनों भाई लापता हो गए। पीड़ित पिता ने दोनों भाइयों की गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ई-रिक्शा चालक से लूटपाट
कैराना। मोहल्ला आल खुर्द सफा कॉलोनी निवासी रईस ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह शाम ई-रिक्शा में लकड़ियां व अन्य समान मंडावर छोड़ने गया था। जब वह रात में लौटा तो गांव से निकलते ही दो अज्ञात युवकों ने लिफ्ट ली। कुछ दूर चलने के बाद उक्त दोनों युवक रास्ते में ही उतर गए। इसी बीच गांव मंडावर की ओर से बाइक पर अन्य तीन बदमाश आए तथा ई-रिक्शा रुकवा कर उसे ईंख के खेत में ले ओर वहां हाथ पेर बांधकर फेंक दिया।