अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कोसली पुलिस ने गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार वीरवार शाम कोसली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मलेशियावास रोड पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 210 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी की पहचान झज्जर जिला के असदपुर निवासी पालसिंह के रूप में हुई है।