हत्याकांड के खुलासे की मांग
कांधला। कस्बे के नाजिम हत्याकांड में करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात का खुलासा न होने के कारण परिजनों ने सीएम को पत्र भेजकर हत्या के खुलासे की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी 22 वर्षीय नाजिम की 19 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 20 सितंबर की सुबह मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक के चाचा शकील ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के संबंध में पुलिस ने मोहल्ले के हीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर घटना के खुलासे की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।