शामली। दीपावली मेला देखकर एक महिला की कुछ युवकों ने गले की चेन तोड़कर फरार हो गए। रविवार को वीवी इंटर कालेज में रोटरी दीपावली मेला चल रहा था। सीबी गुप्ता कालोनी निवासी श्रद्धा देवी रोटरी दीपावली मेला देखने के लिए आई थी। मेला देखकर वह अपने घर लौट रही थी, जब वह सीबी गुप्ता कालोनी में पहुंची तो कुछ युवकों ने गले में झपटा मारकर चेन लूट कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि लूटी गई चेन सादी बताई गई है।
ब्राह्मण समाज की बैठक, एकजुटता का आह्वान
शामली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से मालेंडी गांव में आयोजित बैठक में ऊन ब्लाक का अध्यक्ष पंडित त्रिलोक चंद को बनाया है। सोमवार को मालेंडी गांव पंडित प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। पंडित जगमोहन झाल व घनश्याम कुरमाली, पंडित मामचंद चंदेना, हरिप्रकाश, ओमपाल तितरवाड़ा, राजेंद्र कुमार, राजकुमार नौनागली, पंडित अमरीश कादरगढ़ ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर दिया। पंडित त्रिलोक चंद मालेंडी को पुन ऊन ब्लाक का ब्राह्मण समाज को अध्यक्ष चुन लिया गया।