फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दो साल तक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने छह माह पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बागपत के रमाला निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही राहुल ने शादी का झांसा देकर दो सालों तक दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी युवक ने दूसरी युवती के साथ शादी कर ली थी। पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो आरोपी सिपाही धमकी देने लगा था। पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस तब से सिपाही को तलाश रही थी। रविवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिपाही दिल्ली बस अड्डे के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें