कैराना। कस्बे के बस स्टैंड के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने बैनामा लेखक से 70 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। जिसके बाद बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका।
बुधवार देर शाम मोहल्ला सरावज्ञान निवासी बैनामा लेखक कमलेश जैन शामली तहसील से बस द्वारा कैराना लौट रहे थे। जब वह बस स्टैंड पर उतरे तो वहां पहले से ही खड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने थैला छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कमलेश के सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। थैले में 70 हजार रुपये बताए गए हैं। कमलेश ने कोतवाली में तहरीर दी है।