कैराना। तीतरवाड़ा चुंगी के पास से पुलिस ने एक महिला को चोरी के तीन लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला के दो साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान कर दिया।
शुक्रवार सुबह 8.30 बजे पुलिस ने सूचना पर तीतरवाड़ा चुंगी पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ी एक महिला और उसके दो साथियों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया, जबकि दो साथी युवक भाग गए। पुलिस ने महिला के पास एक बेग में तलाशी ली तो तीन लैपटॉप बरामद किए। पुलिस ने लैपटॉप के बारे में पूछा तो महिला कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पायी। बाद में जांच करने पर मालूम हुआ कि महिला व उसके दोनों साथियों ने हरियाणा से लैपटॉप चोरी किए थे तथा उनको बेचने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला शकीला पत्नी नवाब निवासी तीतरवाड़ा रोड तथा दो सगे भाई सद्दाम ओर इंतजार निवासी मोहल्ला आलकला के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी महिला शकीला का चालान कर दिया तथा बाकी फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।