फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसा कर युवती को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। चंडीगढ़ में नौकरी करने वाली यूपी के गोंडा जिले की युवती से कैराना के युवक ने दोस्ती करके प्रेम संबंध बना लिए। आठ महीने तक लिव इन में वह युवती के साथ रहा, फिर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई तथा खुद ही आरोपी को तलाशने के लिए कैराना तक पहुंच गई। आरोपी का नाम पता सही नहीं होेने पर वह निराश होकर लौट गई।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना थाने पहुंची पीड़ित युवती ने बताया कि वह यूपी गोंडा जिले की रहने वाली है। चार साल पूर्व वह चंडीगढ़ जाकर प्राइवेट नौकरी करने लगी थी। इसके बाद कैराना निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक उससे मिला तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ रहने लगा। आठ माह तक दोनों साथ साथ रहे। उसे युवक के पर विश्वास हो गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को युवक उसकी गैर मौजूदगी में घर में से सोने की चेन, दो अंगूठी और 40 हजार रुपये नकदी के अलावा उसके एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। युवती ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। इसके बाद युवती ने चंडीगढ़ के थाना मन्नी माजरा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मन्नी माजरा थाने के एसएचओ ने युवती से कहा कि एक बार कैराना थाने जाकर पुलिस सहायता लेकर आरोपी का पता लगा लो। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चंडीगढ़ की युवती उनके पास आई थी, लेकिन उसके पास आरोपी का नाम पता सही नहीं था, जिस कारण युवती लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें