फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू घोपा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना(शामली)। ऊन-चौसाना मार्ग पर बल्लामजरा गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिला बागपत के गांव हलालपुर छपरौली निवासी हाशिम पुत्र यामीन अपनी बहन से मिलने के लिए फतेहपुर सहारनपुर गया हुआ था। सोमवार की शाम जब वह चौसाना के गांव बल्लामजरा के निकट पहुंचा तो उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया तथा उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने जब हाशिम को घायल देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल हाशिम के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें