आरोपी को गिरफ्तार किया
कैराना। ग्राम इस्सोपुर टील निवासी अनुज उर्फ काला 22 दिसंबर को क्षेत्र के इस्सोपुर-तितवाड़ा रोड पर शाम के समय रेस लगा रहा था। इसी बीच पिकअप ने उसे कुचल दिया था, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोपी चालक के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर नामजद अभियोग दर्ज कराया था। रविवार की शाम पुलिस ने कांधला तिराहे से आरोपी चालक आकाश चौहान उर्फ अमर सिंह पुत्र रमेशचंद निवासी इस्सोपुर टील को पिकअप गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
योग की महत्ता पर प्रकाश डाला
कैराना। सोमवार को महिला योग शक्ति दिवस के मौके पर भारतीय योग संस्थान द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन की पत्नी जाकिरा हसन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने निरोग जीवन जीने के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं, साधकों को योग क्रियाएं कराई गई तथा योग को जीवन में अपनाने की अपील की गई। इस अवसर पर अमित सैनी, राजू, आलोक, राजन, कदम सिंह, प्रधानाचार्य मदनपाल, श्याम सिंह, डॉक्टर रविंद्र सैनी आदि मौजूद मुख्य रूप से मौजूद रहे।