दिनदहाड़े महिला से चेन लूटी
शामली। दिनदहाड़े शहर में चेन लुटेरे ने एक महिला की चेन लूटकर सनसनी फैला दी।
नगर के मोहल्ला रेशमी कटहरा निवासी महिला मालिनी गर्ग पत्नी रोबिन गर्ग शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाजार में किसी काम से आई हुई थी। शिवमूर्ति के पास बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक ने महिला से चेन लूट ली। महिला अपने जेठ अमित गुप्ता के साथ कोतवाली में पहुंची और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच की। अमित की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नंबर की जगह प्लेट पर लिखा था एएफ
नीले रंग की बाइक का वारदात में प्रयोग किया गया, उस पल्सर का व्यापारियों तथा अन्य लोगों ने नंबर पहचानने का प्रयास किया, लेकिन नंबर प्लेट पर नंबर की जगह एएफ लिखा हुआ था। उधर, जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया। वहां दिन में इतनी भीड़ रहती है कि लोगों का पैदल भी निकलना मुश्किल होता है। ऐसे में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी और तेजी से वहां से बाइक लेकर निकल गया।
-----------
घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा
अवनीश गौतम
कोतवाली प्रभारी