फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े दो वारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कांधला पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी होने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि गांव पंजोेखरा निवासी राकेश के खिलाफ दर्ज मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुए है। उसको दबिश के दौरान घर से पकड़ा गया। वहीं, इस्लामपुर घसौली निवासी सुमित के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसको भी घर से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन


रंजिश में युवक को पीटा
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी सावेज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही नजाकत से उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार दोपहर नजाकत और उसके साथी ने बाजार में जाते समय सावेज को पकड़ लिया और पीटकर घायल कर दिया। सावेज ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें