फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की शराब पकड़ी, तस्कर फरार

Wed, 10 Feb 2016 01:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आदर्श मंडी और आबकारी पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा। चेकिंग के दौरान दस टायरा ट्रक से 650 पेटी शराब बरामद हुई। जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आबकारी व आदर्श मंडी पुलिस ने टिटौली चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करनाल की ओर से आ रहे दस टायरा ट्रक को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी चालक व परिचालक ट्रक को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 660 पेटियां  बरामद हुई।

पकड़ी गई शराब ब्रांडेड कंपनी की है। आदर्श मंडी के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि पकड़ी गई शराब अरुणाचल प्रदेश एवं पंजाब राज्य निर्मित है। इसे करनाल की ओर से लाया जा रहा था। शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही ट्रक व शराब को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें