फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने की योजना बनाते तीन बदमाशों को तमंचे समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की साजिश रचते तीन बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

शामली/बाबरी। बाबरी पुलिस ने कैंड़ी मार्ग पर लूट की नीयत से छिपे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश नशा व अन्य शौक पूरा करने के लिए लूट करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कैंड़ी मार्ग पर एक बाग की आड़ में कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन तमंचे और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश शिवम, शक्ति और आर्यन निवासीगण गांव कैंड़ी है। पूछताछ में पता चला कि तीनों बदमाश इस मार्ग पर लूट की वारदात करने की फिराक में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जांच में पता चला है कि पकड़ा गया शक्ति ने गांव में एक दुुकान पर नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन इस मामले में गांव में ही समझौता होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नशे की जरूरत पूरी करने के साथ महंगे कपड़े और जूते आदि का शौक पूरा करने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इनके गलत मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसपी अजय कुमार ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें