फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर गांव की पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि देवर को रुपये न देने पर ससुरालीजनों ने उससे मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



खोजीपुर गांव निवासी शायरा बेगम पत्नी मो.सलमान ने बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वह खाना बना रही थी, तभी उसका देवर आमिर घर में घुस आया और 200 रुपये की मांग की। जब उसने रिपोर्ट देने से मना किया, तब देवर के साथ ससुर बाबू खां, मोमीन खां, मो.आमीन व सास साबरा ने मारपीट कर उसे जिंदा जलाने की नीयत से उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। चीखपुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए, तब आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। मारपीट में उसके शरीर में चोटें आईं हैं। वह किसी तरह मरते-मरते बची है। उसने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें