फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी इरफान ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जहानपुरा गांव निवासी इरफान ने बताया कि रविवार रात उसके पुत्र जुनैद व अली मोहम्मद अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही वैसर, अब्दुल मलिक तथा जाबिर ने उसके पुत्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच हमलावरों के खिलाफ दी तहरीर
कैराना। बच्चों के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पांच आरोपियोें के खिलाफ तहरीर दी गई। ग्राम नंगलाराई निवासी अल्ताफ पुत्र मुंशी ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर उसके बच्चों का पड़ोसी बच्चों के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि उसके बाद तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें