फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दोनों बालक तीन दिन बाद लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद लापता दोनों बालक बरामद
विज्ञापन

कैराना। तीन दिन पूर्व एक गांव से लापता दोनों बालकों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से ही घूमने चले गए थे। शनिवार को दोनों बालक बरामद होने पर इसका पता चला, जबकि मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे गांव अलीपुर निवासी एक ग्रामीण का 14 वर्षीय बेटा अजय और दूसरा एक अन्य ग्रामीण का 12 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए चले गए थे। दोनों बालक पहले तो बस द्वारा कैराना आए तथा इसके बाद शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में बिना टिकट लिए ही बैठ गए थे। दोनों बालकों ने हरिद्वार पहुंचने के बाद कांवड़ शिविरों में रात गुजारी तथा वहीं खाना खाया। उधर, एक बालक के चाचा ने कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों बालकों को तलाशने में लगी हुई थी। वहीं, शनिवार को दोनों बालक हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर शामली आ गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों बालकों को शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनो बालकों को शामली स्टेशन से बरामद करके परिजनों की सपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें