फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेट हाल में ताले तोड़कर ई रिक्शा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक्वेट हाल में ताले तोड़कर ई रिक्शा चोरी
विज्ञापन

-- फोटो समाचार --
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
शहर के माजरा रोड स्थित वेदांश पैलेस में चोरों ने ताले तोड़कर एक ई-रिक्शा और चार ई-रिक्शा से बैटरी चोरी कर लीं। पीड़ित रिक्शा चालकों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बैंक्वेट हाल के ठेकेदार राहुल ने बताया कि कुछ ई-रिक्शा चालक रात में बैटरी चार्जिंग के लिए अपनी ई रिक्शा बैंक्वेट हाल में खड़ी करते हैं। बुधवार सुबह ई रिक्शा चालक बैंक्वेट हाल पर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। रिक्शा चालक रूपक शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी श्रीपाल विहार की ई-रिक्शा मौके पर नहीं मिली, जबकि गांव अंबेहटा निवासी अखलाक पुत्र जरीफ और पंसारियान निवासी रोहताश पुत्र राकिशन की ईरिक्शा में से बैटरी चोरी कर ली गई। इसके बाद पीडित रिक्शा चालकों ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के भाई के निधन पर शोक
कैराना। अधिवक्ता के भाई के आकस्मिक निधन पर कैराना बार भवन में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बुधवार को बार भवन में हुई शोकसभा में बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान ने बताया कि अशोक कुमार एडवोकेट के बड़े भाई मैनपाल सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। सभी अधिवक्ताओं ने इसकी सूचना मिलने पर गहरा दुख प्रकट किया और दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें