फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 5.40 लाख ठगे

Thu, 27 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैराना। तीतरवाड़ा के युवक को अपने साथ सऊदी अरब ले जाकर एक व्यक्ति ने तनख्वाह के 3.40 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में अपने गांव तीतरवाड़ा आकर उससे कुवैत ले जाने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर रुपये दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


गांव निवासी राशिद ने बताया कि ढाई साल पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था। वहां मालिक से आरोपी ने उसकी तनख्वाह के 3. 40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बहाना बनाता रहा कि भारत जाकर पैसे वापस कर देगा। कुछ दिन बाद दोनों गांव तीतरवाड़ा आ गए।

राशिद ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे झांसा दिया कि अबकी बार कुवैत चलते हैं, वहां वह रुपये वापस कर देगा। इसके बाद आरोपी ने कुवैत जाने के लिए उससे कागजात तैयार कराने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। जब वह कुवैत नहीं गए तो राशिद ने अपने 5.40 लाख रुपये मांगे। जिसके लिए गांव में हुई पंचायत में आरोपी ने 25 अक्तूबर को रुपये वापस देने का वादा किया था। लेकिन आरोपी ने बाद में रुपये देने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें