फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

किशोरी को गांव के तीन युवक बहला फुसलाकर ले गए। किशोरी के चाचा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव हरिनगर बिड़ौली निवासी युवक ने शनिवार को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी बृहस्पतिवार शाम घर से बाहर किसी काम से गई थी। जिसे रास्ते में ही रविंद्र, लीला, मोनू निवासी गांव म्यान कस्बा बिड़ौली बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

खेत में जबरदस्ती कर डाली धान की रोपाई
झिंझाना।
किसान फुल्लू निवासी गांव टोड़ा ने शनिवार को थाना झिंझाना में समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र सौंप। बताया कि उसकी गांव में दस बीघा जमीन है। गांव के ही सोमपाल, काला, ओमबीर ने पहले खेत की मेढ काट ली। उसके बाद में पूरे खेत में पानी चलाकर उसमें धान की फसल की रोपाई कर दी। जब विरोध किया तो डंडो से हमला कर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। समाधान दिवस अधिकारी एसडीएम ऊन केपी तोमर ने मौके पर हल्के के राजस्व निरीक्षक को बुलाकर किसान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें