फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। कस्बे में पकड़े गए गोवंश कटान के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरार अन्य की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। उधर, पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रैदासपुरी में पुलिस ने छापा मारकर गोवंश कटान पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने चार गोवंश को जिंदा मुक्त कराने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन मौके से फरार हो गए थे। इसी कड़ी में गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मंगलवार की रात गोतस्करों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। उधर, कोतवाली पुलिस ने मौके से गिरफ्तार तीनों गोवंश स्तकरों तालिब पुत्र मेहरबान, मेहरबान पुत्र शमशाद, बशीर पुत्र इशाक को जेल भेज दिया गया। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें