फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर एनकाउंटर में बाराबंकी पुलिस ने जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कुख्यात मुकीम उर्फ काला गिरोह के शार्प शूटर एक लाख के इनामी साबिर जंधेडी को पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद कई थानों को बड़ी राहत मिली है। रविवार को बाराबंकी पुलिस ने कैराना कोतवाली पहुंचकर साबिर के गांव में पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कुख्यात साबिर बाराबंकी जिले के जैदपुर थानाक्षेत्र से पेशी से लौटते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। रविवार को बाराबंकी जिले के थाना जैदपुर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह कोतवाली कैराना पहुंचे, जहां पर आमद दर्ज कराने के पश्चात स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र के ग्राम जंधेडी में साबिर पुत्र हाशिम के बारे में आवश्यक जानकारियां जुटाई। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि साबिर के विरुद्ध जैदपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पांच मई 2017 को जैदपुर क्षेत्र में पेशी से लौटते समय पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हो गया था, जिसका मुकदमा जैदपुर थाने में दर्ज किया गया था। साबिर के एनकाउंटर के बाद अब इस मामले में कोर्ट में एफआर लगनी है, जिसके लिए तफ्तीश कर जानकारियां ली गई। बाराबंकी पुलिस अभिरक्षा से फरारी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के लिए कुख्यात शार्प शूटर साबिर सिर का दर्द बन गया था, जिस पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगभग सात माह बाद पुलिस ने दो जनवरी 2018 को साबिर को उसके पैतृक गांव में जंधेड़ी में हुई मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें