फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी को बदनाम करने के लिए छात्रा ने इंस्ट्राग्राम पर बनाया था फर्जी अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहपाठी को बदनाम करने के लिए छात्रा ने इंस्ट्राग्राम पर बनाया था फर्जी अकाउंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एक छात्र के नाम से सोशल साइट इंस्ट्राग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने की साजिश का खुलासा हुआ है। साइबर सेल की जांच में पाया गया कि सोशल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाने वाली एक छात्रा है, जो उसी की क्लास में पढ़ती है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्र शहर के एक पब्लिक स्कूल में छात्र है। करीब छह माह पहले अक्तूबर में छात्र ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल साइट इंस्ट्राग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उसके नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से अन्य लोगों को उल्टे सीधे मेसेज भेजे जा रहे हैं। छात्र ने पुलिस से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी अजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को जांच सौंपी थी। साइबर सेल उसी समय से मामले की जांच कर रही थी। साइबर सेल ने इंस्ट्राग्राम के मुख्यालय कैलीफोर्निया (यूएसए) में मेल के माध्यम से संपर्क कर अकाउंट की डिटेल मांगी थी। साइबर सेल को कैलीफोर्निया से डिटेल उपलब्ध होने पर आरोपी तक पहुंचने में काफी मदद मिली। साइबर सेल की जांच में एक छात्रा का नाम प्रकाश में आया है। वह छात्रा शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पीड़ित छात्र की क्लास में पढ़ती है। माना जा रहा है कि छात्रा फर्जी अकाउंट के माध्यम से छात्र को बदनाम करने या उसे फंसाने की साजिश रची गई हो। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र की कई माह पहले इंस्ट्राग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच में एक छात्रा का नाम प्रकाश में आया है, जो उसी की क्लास में पढ़ती है। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें