न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर मतदानकर्मियों पर एफआईआर होने से खलबली मच गई है। शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की सूचना होने के बाद कर्मी विकास भवन पहुंच प्रशिक्षण में नहीं आने को लेकर लेकर प्रार्थना पत्र दिए। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 44 मतदानकर्मी गैरहाजिर रहे थे।
सीडीओ एसपी सिंह ने इन पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के क्रम में थाना हाथरस गेट में 44 मतदानकर्मियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। जिसे हटवाने के लिए कर्मी दिन भर भाग दौड़ करते दिखे।