अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। उपले तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला ईदगाह में नसीर पुत्र अलीजान अपनी भैंस लेकर आ रहा था। इसी दौरान उपलों पर भैंस के चढ़ने पर नसीर का हमीद पक्ष से विवाद हो गया। पहले तो आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्ष के कुछ लोग लाठी लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से नसीर पुत्र अलीजान, आरिफ पुत्र हुसैन, इकबाल पुत्र अलीजान व इरफान पुत्र हुसैन घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से शम्मो ने तहरीर देकर अफसाना, शम्मो व शहताब के घायल होने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने घायलों को उठाकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि एक पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरा पक्ष भी तीन लोगों के घायल होने की सूचना दे रहा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की लाई जाएगी।
महत्वपूर्ण
- सात लोग घायल, एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर