फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर वैन में ढोई जा रही तस्करी की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

कोरियर वैन में शराब तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गाड़ीवाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान करनाल की तरफ से आती कोरियर वैन को रोक कर तलाशी ली, तो उसमें 205 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

झिंझाना थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम लगाकर गाड़ीवाला पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना पर करनाल की ओर से आई कोरियर वैन को चेकिंग के लिए रोका गया। उसमें 205 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि वैन चालक देवेंद्र पुत्र बलवंत निवासी गांव ढानी खुशहाल थाना भवानी खेड़ा हरियाणा का रहने वाला है, जबकि उसका साथी कपिल पुत्र केहर सिंह निवासी सुभाष नगर हांसी जनपद हिसार हरियाणा मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वैन गति नामक कोरियर कंपनी में लगी हुई है। गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे तो 20 किमी तक गाड़ी चलाने के 500 रुपये मिलने थे। एक ढाबे पर गाड़ी छोड़नी थी, जहां से दूसरा चालक इसे लेकर गोरखपुर जाता। थाना प्रभारी ने बताया कि कोरियर वैन और शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें