फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया को आतंकित कर नकदी और फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। कस्बा कैराना से दूध बेचने के बाद अपने गांव जहांनपुरा लौट रहे युवक को आतंकित करके बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। गांव जहांनपुरा निवासी अब्दुल कादिर दूध विक्रेता है। बृहस्पतिवार शाम वह कैराना में दूध बेचकर बाइक से गांव लौट रहा था। जहांनपुरा रोड पर मदरसा से कुछ दूर पहुंचा, तो पीछे से स्कूटर सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करके अब्दुल कादिर से 2700 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। अब्दुल कादिर ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश कराया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद अब्दुल कादिर कैराना कोतवाली में तहरीर देने के बाद अपने घर लौट गया।
विज्ञापन


सहायक सेनानायक बने एसजी तिवारी
शामली। एलआईयू के इंस्पेक्टर सिद्धगोपाल तिवारी पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बन गए हैं। बृहस्पतिवार को शासन ने बड़ी संख्या में डिप्टी एसपी और एसपी को नई तैनाती प्रदान की। उसी में सिद्धगोपाल तिवारी को भी नई तैनाती छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में सहायक सेनानायक की मिली है। गौरतलब है कि सिद्धगोपाल तिवारी करीब छह साल से शामली में बतौर एलआईयू इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। पिछले दिनों ही उन्हें प्रमोशन मिला। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने उनके कंधे पर सफेद धातु के स्टार लगाकर प्रमोशन की बधाई दी।

गन्ने की फसल में लगाई आग
थानाभवन(शामली)। थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर में बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा दी। आग की लपटें उठने पर आसपास के किसानों ने पीड़ित किसान को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में यारपुर निवासी शिवम चौधरी और रजत चौधरी ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें