फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा विद्यालय में पढ़ती है। रोजाना वह स्कूल जाती है तो उसके साथ एक छात्र छेड़खानी करता था। परेशान होकर छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। सोमवार को रोजाना की भांति स्कूल जा रही छात्रा के साथ आरोपी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान मनचले की तलाश में बैठे छात्रा के परिजनों ने उसको दबोच लिया तथा उसकी धुनाई कर दी। बाद में सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक सूरज निवासी गांव लिलौन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें