फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में छह माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दामाद के घर में घुसकर मारपीट करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने के आरोप में पुलिस ने छह माह बाद चार ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आलकलां निवासी वासिद ने बताया कि सात नवंबर 2018 को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी ससुराल पक्ष के सालिम, शहजाद व उसका पुत्र शौकीन एवं पत्नी संजीदा निवासीगण विजयनगर बड़ौत जनपद बागपत घर के अंदर घुस आए और उसके साथ में अभद्रता करने लगे। जिसके विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट कर दी। आरोपियों ने घर में रखे कीमती सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। उधर कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी इशरत ने कोतवाली पर तहरीर दी कि उसका पति बाहर मजदूरी पर गया हुआ है। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी अबुल ने तहरीर देकर बताया कि उसके एक युवक पर दो लाख रुपये उधार हैं। आरोप है कि रकम मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की जाती है और अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से रकम दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें