फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी के आवास से एक लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी के आवास को खंगाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना के चिकित्सा अधीक्षक के आवास में अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकदी चोरी कर ली गई। चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैराना सरकारी अस्पताल परिसर में ही चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर भानू प्रकाश का आवास है। डाक्टर भानू प्रकाश ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके आवास में शौचालय की मरम्मत के लिए दो युवकों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को दोनों युवक बहाना बनाकर काम करने नहीं आए। साथ ही बृहस्पतिवार को वह शामली एक शव का पोस्टमार्टम करने चले गए थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में घर में घुसकर उनकी अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकदी चोरी कर ली गई। शामली से लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। तहरीर में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शौकेंद्र पाल ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर भानू प्रकाश ने अपने आवास पर शौचालय की मरम्मत करने आए दो युवकों पर नकदी चोरी करने का शक जताया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जिन दो युवकों पर शक जताया गया है, उन्हें तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- चिकित्सा अधीक्षक ने दी तहरीर, दो युवकों पर जताया शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें