मनचले से भिड़ गई छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बस में सवार छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जैसे ही बस विजय चौक पर पहुंची, तो आरोपी युवक के साथ छात्रा भिड़ गई और उसकी पिटाई कर दी। इससे पहले ही मौके पर भीड़ इकट्ठा होती, तो आरोपी फरार हो गया।
शुक्रवार सुबह कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी युवती कॉलेज जाने के लिए बस से शामली आ रही थी। शहर के विजय चौक पर पहुंचने के पहले ही बस में सवार युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए आरोपी युवक को बस से नीचे उतरते ही पकड़ लिया और पिटाई करने लगी। युवक ने छात्रा को डराने धमकाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा घबराई नहीं, बल्कि आरोपी से भिड़ी रही। इस पर आरोपी युवक का दुस्साहस जवाब दे गया और वह मौके से भाग निकला। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। इसके बाद छात्रा भी अपने कॉलेज चली गई।