फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। चार युवक अधिक शराब पीकर कस्बे में तेज गति से कार चलाते हुए उत्पाद मचा रहे है। लोगों के अनुसार कार में अधिक आवाज पर म्यूजिक बज रहा है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में ले लिया जबकि कागजात न होने के कारण कार को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार चार युवकों ने अपने नाम वसीम, जावेद, शादाब निवासी बड़ौत और शाहरुख निवासी बिनौली बताए है। चारों युवकों का शांति भंग में चलान किया गया है।
विज्ञापन


सांसद ने सुनी जनसमस्याएं
कांधला। गांव गंगेरू में पहुंचने पर सांसद तब्बसुम हसन का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने इसराईल के आवास पर गांव के लोगों की समस्याओं को सूना। लोगों ने गांव में बिजली, पीने योग्य पानी के न होने के साथ ही सड़कों सहित कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की। सांसद ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। इस दौरान इंतजार, लल्लू, सूरज, दिनेश, आबिद, राहुल, तैमूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें