फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघराई में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई में एक युवक ने शनिवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्राम बघराई निवासी कमलेश कुमार (35) पुत्र स्व. मुलायम सिंह का गांव के बाहर घेर है। शनिवार शाम लगभग छह बजे वह मां शिवदेवी से घेर जाने की बात कहकर निकला था। शाम साढ़े सात बजे तक वह वापस नहीं आया तो शिवदेवी घेर पहुंची। वहां कमलेश का शव फांसी पर लटका मिला। उसने मां की साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी की थी। मृतक के चाचा विनोद ने घटना की वजह नहीं बताई। कमलेश के परिवार में पत्नी सुनीता और चार पुत्रियां हैं। कमलेश खेतीबाड़ी करता था।

युवक ने मां की साड़ी से फंदा बना जान दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें