फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा एक बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

दभेड़ी खुर्द और खुरगान के जंगल में तमंचा फैक्ट्री की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया।
शनिवार शाम कैराना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दभेड़ी खुर्द और खुरगान गांव के जंगल में तमंचा फैक्ट्री चल रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर गन्ने के खेत की घेराबंदी की, जिसमें तमंचा फैक्ट्री चल रही थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाशों की तरफ से फायरिंग में सिपाही विकास पुनिया के हाथ में गोली लगी। पुलिस की फायरिंग में फरमान, निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) घायल हो गया। फरमान की टांग में गोली लगी है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सिपाही विकास पुनिया और बदमाश फरमान को सीएचसी कैराना पहुंचाया। वहां से घायल बदमाश फरमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मौके से तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मौके से फरमान का साथी फुरकान उर्फ बेहरा निवासी खुरगान तथा दो अन्य बदमाश फरार हुए हैं। फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरमान का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

हथियार बनाने में बदनाम हैं यह दोनों गांव
कैराना। दभेड़ी खुर्द और खुरगान गांव अवैध हथियार बनाने के मामले में बदनाम रहे हैं। इसी साल जनवरी माह में पुलिस ने इन दोनों गांव में छापा मारकर तमंचा फैक्ट्री पकड़ी थी, तब मौके से 200 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए गए थे, जिनमें तमंचे, बंदूक और अध्धा बंदूक शामिल थीं। फुरकान उर्फ बेहरा हथियार बनाने और हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क को चला रहा है। वहीं, गिरफ्तार किया गया बदमाश फरमान बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव का है। जौला गांव भी अवैध हथियार बनाने को लेकर काफी बदनाम रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें