फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार बवाल के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खालापार बवाल के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने खालापार बवाल के अंतिम आरोपी औसाफ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पुलिस की गाड़ियों पर पथराव करने में शामिल था। हमले की वायरल हुई वीडियो में देखने के बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच पूरी कर दी है।
27 मई को खालापार बवाल की घटना हुई थी। कस्सावान में अवैध कटान की सूचना पर गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला किया था। पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की। हाजी शेर और उसके बेटे समेत पांच लोगों को रासुका में निरुद्ध किया। 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में खालापार निवासी औसाफ पुत्र मुन्ना फरार चल रहा था। जिसे शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि औसाफ की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच पूरी हो गई है। अब कोई वांछित अभियुक्त नहीं रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के शहर यमनानगर की पुलिस ने शनिवार को शहर कोतवाली के पान मंडी क्षेत्र में दबिश दी। वहां से एक युवती को भगाया गया है। आरोपी के फोन से लॉकेशन यहां की मिल रही थी। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से यहां दबिश दी, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
दो पक्षों में हुआ झगड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव वहलना में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से शोकेंद्र, दीपक और दूसरे पक्ष से मिंटू, मुकेश को पकड़कर ले आई। बाद में उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
कुर्की नोटिस चस्पा किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि मिमलाना रोड की कलीम कालोनी निवासी वांछित अभियुक्त सरफराज पुत्र जरीफ के मकान पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस मुनादी करा कर चस्पा किया गया है। वह धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहा है।
धोखाधड़ी का मुकदमा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर गुलफाम ने संजय मार्ग निवासी सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने उसके दादा की जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके पीएनबी हनुमान चौक शाखा से तीन लाख रुपये का लोन ले लिया।
विवाहिता को लेकर फरार
मुजफ्फरनगर। कृष्णपुरी निवासी अंकित ने बाबू नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि आरोपी 27 सितंबर को उसकी पत्नी रीतू को बहला फुसला कर भगा कर ले गया।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में निकले जुलूस
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के गांव संधावली में कड़ी सुरक्षा में मुहर्रम और दशहरा के जुलूस निकाले गए। दोनों जुलूस के टाइम एक ही थे। इस पर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। जिस पर लोगों ने सौहार्द और भाईचारे का परिचय देते हुए जुलूस के टाइम में अंतर कर लिया। पहले मुहर्रम का जुलूस निकला। इसके बाद दशहरे का जुलूस निकाला गया। दोनों जुलूस में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने एक दूसरे का सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें